भाजपा से 20 साल का हिसाब मांग रहे यमकेश्वर के लोगः शैलेंद्र रावत

भाजपा से 20 साल का हिसाब मांग रहे यमकेश्वर के लोगः शैलेंद्र रावत
Spread the love

यमकेश्वर। यमकेश्वर के लोग भाजपा से 20 साल का हिसाब मांग रहे हैं। पूछ रहे हैं कि क्यों हुई शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, तीर्थाटन आदि क्षेत्रों में यमकेश्वर की उपेक्षा।

यमकेश्वर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के प्रचार जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता जीत हासिल करने के लिए जुट गए हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि लोग भाजपा से 20 साल का हिसाब मांग रहे हैं।

प्रत्याशी शैलेंद्र रावत ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, तीर्थाटन आदि क्षेत्रों में यमकेश्वर की उपेक्षा हुई है। इस उपेक्षा को दूर करना है। इस पर जनता का आशीर्वाद, स्नेह और समर्थन उन्हें मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि द्वारीखाल महेंद्र राणा, ब्लाक प्रमुख दुगड्डा श्रीमती रुचि कैंतुरा , पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रशांत बडोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम बिष्ट . जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल जी, जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरुवान , जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी और सभी कांग्रेस पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में माहौल पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *