यमकेश्वर में कांग्रेस को लोग करा रहे फीलगुड

यमकेश्वर में कांग्रेस को लोग करा रहे फीलगुड
Spread the love

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जनता फीलगुड जैसा करा रही है। कांग्रेस का विधानसभा क्षेत्र में न केवल कुनबा बढ़ रहा है बल्कि उम्मीद भी लगातार बढ़ रही हैं।

अस्तित्व में आने के बाद पहली बार यमकेश्वर विधानसभा सीट पर कांग्रेस में बगावत नहीं है। पिछले चार चुनाव कांग्रेस ने अपने बागियों की वजह से हारे। इस बात को कांग्रेस कार्यकर्ता भी महसूस करता रहा है। इस बार पार्टी बगावत से मुक्त है। परिणाम यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जनता कांग्रेस को फील गुड जैसा करा रही है।

विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के साथ विभिन्न दलों के कार्यकर्ता जुड़कर कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में बन रहा राजनीतिक माहौल साफ महसूस हो रहा है।

कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत जनसंपर्क में लोगों के सम्मुख विकास का रोडमैप रख रहे हैं। योजनाएं बता रहे हैं। 20 सालों में प्रभावित हुए विकास के बारे में बता रहे हैं। सिंगटाली और बीन नदी मोटर पुल के लटकने की भाजपा को बता रहे हैं। लोगों को उनकी बातें खूब भा रही हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *