राजकीय पेंशन संगठन की गोल्डन कार्ड पर ओपीडी निशुल्क करने की मांग
तीर्थ चेतना न्यूज
भानियावाला। सेवानिवृत्ति राजकीय पेंशन संगठन की डोईवाला इकाई ने गोल्डन कार्ड पर ओपीडी निशुल्क करने और पेंशनर्स से गोल्डन कार्ड में 50 प्रतिशत की कटौती करने की मांग की है।
रविवार को आंगनवाड़ी केंद्र ,कान्हरवाला में हुई सेवानिवृत्ति राजकीय पेंशन संगठन की डोईवाला इकाई की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों की तमाम मांगों पर चर्चा की गई। धर्म सिंह कृषाली की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन सोहन सिंह नेगी ने किया ।
बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए ।जिसमें धर्म सिंह कृषाली ने कहा कि गोल्डन कार्ड में ओपीडी निशुल्क की जानी चाहिए तथा पेंशनरों की गोल्डन कार्ड में कटौती 50ः किया जाना चाहिए ।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली ने कहा जो सेवानिवृत्ति पर राशिकरण की राशि दी गई है, उसमें कटौती बहुत अधिक की जा रही है ,जबकि कई प्रदेशों में कोर्ट के द्वारा यह राशि बंद कर दी गई है। इस पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि प्रदेश संगठन के स्तर से इस पर शासन से वार्ता की जाएगी। इस पर गौर न होने की स्थिति में कोर्ट की शरण ली जाएगी।
कृषाली ने कहा है की अग्नि वीर की भर्ती समाप्त की जानी चाहिए यह व्यवस्था बहुत बेकार है फौज में पूर्व की तरफ भरती की जानी चाहिए तथा प्रदेश में सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती तत्काल की जानी चाहिए। सोहन सिंह नेगी सचिव ने कहा कि बिजली बिलों पर बढ़ते आनावश्यक चार्ज बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे हैं।
बैठक में धर्म सिंह कृषाली , सोहन सिंह नेगी , चतर सिंह पुंडीर, सत्यपाल सिंह पुंडीर, रामेश्वर प्रसाद लेखेड़ा, लाभ सिंह डोगरा , गुलाब सिंह नेगी , वीरेंद्र सिंह कृपाली , सुरेंद्र सिंह कृषाली , रमेश सिंह कृषाली , जगदंबा प्रसाद भट्ट , कुंवर सिंह कृषाली उपस्थित थे।

