पौड़ी जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डा. विजयेंद्र भारद्वाज सस्पेंड

पौड़ी जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डा. विजयेंद्र भारद्वाज सस्पेंड

सीटी स्कैन मशीन के रख रखाव में लापरवाही का मामला


तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। पौड़ी जिला अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन के रखराखव में बरती गई लापरवाही के मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल पूरी तरह से एक्शन में आ गए हैं। हॉस्पिटलों के औचक निरीक्षण में इसकी झलक देखने को मिल रही है। लापरवाही पर विभाग के आलाधिकारियों पर एक्शन होने लगा है। इसी क्रम में पौड़ी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विजयेंद्र भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 से जिला अस्पताल मंे सीटी स्कैन मशीन को बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के खुले में रखा गया, जिसके कारण यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह मशीन आमजन को गंभीर बीमारियों से राहत देने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित की गई थी।

इस प्रकरण में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं सरकारी संपत्ति के संरक्षण में असफलता स्पष्ट रूप से सामने आई है। जांच के उपरांत तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेन्द्र भारद्वाज को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।

उक्त तथ्यों के आधार पर शासन द्वारा डॉ. विजयेन्द्र भारद्वाज को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में ’स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा’ कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

किसी भी स्तर पर लापरवाही या जनता के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *