पहाड़ी भूली ग्राम संगठन की पहल, होली के लिए तैयार किए जा रहे हर्बल रंग

पहाड़ी भूली ग्राम संगठन की पहल, होली के लिए तैयार किए जा रहे हर्बल रंग
Spread the love

विभिन्न समूह भी कर रहे सहयोग

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। महिलाओं के स्वावलंबन को समर्पित पहाड़ी भूली ग्राम संगठन रंगों के त्योहार होली के लिए हर्बल रंग तैयार कर रहा है। संगठन से जुड़े महिला समूह भी सहयोग कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पहाड़ी भूल ग्राम संगठन के हर्बल रंग गत वर्ष लोगों ने खासे पसंद किए थे। इससे उत्साहित संगठन से जुड़े महिला समूह ने इस वर्ष भी होली के लिए हर्बल रंग तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा होली में घरों में उपयोग किए जाने वाले पापड़, चिप्स, नमकीन आदि भी तैयार कर रहे हैं।

पहाड़ी भूली ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती बीना भटट ने इसकी पुष्टि की। बताया कि रंगों के पर्व होली में लोग खतरनाक रसायन के रंगों से बचें इसके लिए हर्बल रंग तैयार किया जा रहे रहे हैं। इसमें संगठन से जुड़े तमाम महिला समूह काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जल्द ही होली के रंग के साथ ही होली में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों को स्टॉल के माध्यम से लोगों के लिए मुहैया कराया जाएगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *