प्रो. कर्नाटक बनें उदयपुर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति

प्रो. कर्नाटक बनें उदयपुर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति
Spread the love

नई टिहरी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाल उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक को राजस्थान के महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल, उदयपुर का कुलपति बनाया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

देश के प्रमुख कीट विज्ञानियों में शामिल प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मूल निवासी हैं। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उनका कर्म क्षेत्र रहा है। यहां उन्होंने विषय पर उच्च स्तरीय शोध किए।

पिछले करीब चार सालों से वो वीर चंद्र सिंह गढ़वाल उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति पर तैनात हैं।
बहरहाल, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रो. कर्नाटक को राजस्थान के महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल, उदयपुर का कुलपति नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ज्वाइन करने के दिन से प्रभावी मानी जाएगी और तीन साल तक रहेगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *