हिमाचल प्रदेश में शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल

चुनाव में में किए गए वादे को कांग्रेस ने सत्ता में आते ही पूरा किया
तीर्थ चेतना न्यूज
शिमला। कांग्रेस पार्टी की एक और राज्य सरकार ने शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। जी हां, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव में किए गए वादे को पहली कैबिनेट बैठक में पूरा कर दिया।
शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली पर भाजपा की ना, ना के बीच कांग्रेस शासित तीसरे राज्य में भी पुरानी पेंशन बहाल हो गई। राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी।
शुक्रवार को हुई हिमाचल प्रदेश कीं सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग थी, जिसे पूरा करने का वादा कांग्रेस के नेताओं ने किया था।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल में मौजूदा समय में करीब डेढ़ कर्मचारी एनपीएस के दायरे में आते हैं। 2004 से पहले नियुक्त करीब दो लाख कर्मचारी ओपीएस से अच्छादित हैं।