गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में छात्राओं को दिए गए सुरक्षा के टिप्स

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में छात्राओं को दिए गए सुरक्षा के टिप्स
Spread the love

देवप्रयाग। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देवप्रयाग में छात्राओं को गोरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई। इसमें छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित टिप्स हैं।

शुक्रवार को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में उत्तराखंड महिला पुलिस द्वारा छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। गोरा शक्ति एप की जानकारी देते हुए सभी से इस ऐप को डाउनलोड कराया गया एवं इसको प्रयोग में लाने का तरीका भी बताया गया।

ऐप के माध्यम से महिला , बालिका एवं व्यक्ति विशेष को ऐप के जरिए तुरंत पुलिस को सूचना देने की जानकारी बताई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र, छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। डॉ सोनिया, डॉ सृजना राणा, डॉ प्रियंका, डॉ रंजू उनियाल और डॉ सरिता पंवार, सभी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *