सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन पर हिमाचल इफेक्ट

दो टूक ना से सकारात्मकता तक पहुंची बात
तीर्थ चेतना न्यूज
पौड़ी। देश के सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर हिमाचल इफेक्ट दिखने लगा है। परिणाम अब दो टूक ना की बात सकारात्मकता पर आ गई है। इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अब देश में दो व्यवस्थाएं खड़ी हो गई हैं। पश्चिम बंगाल के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल, पंजाब और झारखं डमें सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों को रिटायरमेंट बाद पेंशन मिलेगी। शेष राज्यों में ये सुविधा अभी तक बहाल नहीं हुई।
पुरानी पेंशन पर दो टूक ना कहने वाले अधिकांश राज्य भाजपा शासित हैं। बहरहाल, पहली बार भाजपा शासित राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली का हिमाचल इफेक्ट दिखने लगा है। महराष्ट्र सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के मामले में सकारात्मक दिखाने और बताने का प्रयास शुरू किया है।
महाराष्ट्र के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पुरानी पेंशन के मामले में अपनी सरकार को सकारात्मक बताया। इसे हिमाचल इफेक्ट के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा के बड़े दरबार में अभी तक पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सकारात्मकता दिख और महसूस नहीं हो रही है।
जिन राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली हुई अर्थ के कुछ जानकारी वहां की सरकारों को कोस कर रहे हैं। इन दिनों बाजार में एक धन्ना सेठ के व्यापार के हिचकोले खाने से पुरानी पेंशन बहाली की बुराई थोड़ा कम सुनी जा रही है।