निर्मल आश्रम अस्पतालः 114 ने किया रक्तदान

निर्मल आश्रम अस्पतालः 114 ने किया रक्तदान

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम हॉस्पिटल के बैनर तले आयोजित 18 वें रक्तदान शिविर में 114 लोगों ने रक्तदान किया।

चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रहे निर्मल आश्रम अस्पताल ऋषिकेश द्वारा शुक्रवार को निर्मल आश्रम खैरी कलाँ, नजदीक नेपाली फार्म, ऋषिकेश में 18वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह से साथ प्रतिभाग किया।

निर्मल आश्रम खैरी कलाँ में एन.जी.ए. एवं एन.ई.आई के वार्षिक समागम के अवसर पर तीन दिन तक चलने वाले समागम के दूसरे दिन शुक्रवार को परिवर्तन चौरिटेबल बल्ड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आए।

अस्पताल चिकित्सा निदेशक डा. अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और इस कड़ी में यह 18वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है। इस पुनीत यज्ञ में 114 लोगों ने स्वेच्छित रक्तदान के जरिए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

उन्होंने बताया कि इस शिविर का शुभारंभ निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह जी महाराज ने स्वयं अपने करकमलों द्वारा रिबन काट कर किया। इस मौके पर महाराज जी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीते जीते रक्तदान एवं मरणोंपरांत नेत्रदान का संकल्प लेना चाहियें तथा मानव सेवा से बढ़कर दुनियां में कोई कार्य नहीं है।

इस दौरान संतजोध सिंह जी महाराज ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की ओर से चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर डा. इंदू शर्मा, अमन कुमार, अजय शर्मा, आत्म प्रकाश कोचर, ललिथा कृष्णास्वामी, डा. सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, करमजीत सिंह, चरनजीत सिंह, एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *