नगर निगम ऋषिकेश में मेयर अनिता ममगाईं ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

नगर निगम ऋषिकेश में मेयर अनिता ममगाईं ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Spread the love

देश, प्रदेश और नगर की बेहतरी के लिए आगे आने का किया आहवान

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। नगर नगर निगम, ऋषिकेश में मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने देश, प्रदेश और नगर की बेहतरी के लिए आगे आने का आहवान किया।

74 वां गणतंत्र दिवस तीर्थनगरी ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर निगम परिसर में आयोजित किया गया। यहां मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने नगर के लोगों को 74 वें गणतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही देश, प्रदेश और नगर की बेहतरी के लिए आगे आने का आहवान किया।

मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रेष्ठ भारत संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। 2025 तक राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। इसके लिए जरूरी है कि स्थानीय स्तर पर आम जन अपनी भूमिका का निर्वाहन करें।

उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश को स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने के संकल्प में आम जन की भूमिका की दरकार है। नगर इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोग साथ में हैं और लक्ष्य भी जल्द हासिल किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य नगर अधिकारी राहुल गोयल, नगर निगम के पार्षद, अधिकारी/कर्मचारियों के साथ ही नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *