गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नरेंद्रनगर की सक्रियता से परीक्षा दे सके छात्र

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नरेंद्रनगर की सक्रियता से परीक्षा दे सके छात्र

तीर्थ चेतना न्यूज

नरेंद्रनगर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नरेंद्रनगर प्रशासन की सक्रियता और समय से निर्णय लेने से कॉलेज के बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र गणित विषय की परीक्षा दे सकें।

दरअसल, भारी बारिश के चलते गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पहुंच मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां तक छात्र/छात्राओं का 10 अगगस्त को परीक्षा के लिए समय से पहुंचना मुश्किल सा दिख रहा था। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. राजेश उभान और परीक्षा प्रभारी डा. नताशा ने तत्काल निर्णय लिया और विश्वविद्यालय प्रशासन को वस्तु स्थित से अवगत कराया।

यही नहीं उन्होंने छात्र/छात्राआंे की परीक्षा न छूटे इसके लिए परीक्षा विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में परीक्षा कराने का सुझाव दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुझाव माना तो कॉलेज प्रशासन ने एक-एक छात्र/छात्रा से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके लिए कॉलेज के प्राध्यापकों के टीम पूरी तरह से सक्रिय रही।

परीक्षा संपन्न करने के दौरान महाविद्यालय परीक्षा समिति के डॉ० राजपाल सिंह रावत व डॉ० विजय प्रकाश परिसर में ही बने रहे । कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. राजेश उभान द्वारा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक व परिसर की परीक्षा समिति को सहयोग हेतु धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *