भव्य और दिव्य होगा ऋषिकेश नगर निकाय शताब्दी समारोहः अनिता ममगाईं

तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। एक नगर के तौर पर तीर्थनगरी ऋषिकेश की सौ साल की यात्रा को शताब्दी समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। इसे भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर है।
ये कहना नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं का। नगर निगम पार्षद सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने नगर निकाय शताब्दी समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि नौ नवंबर को नगर निकाय सौ साल पूरे कर रहा है।
मेयर ने शताब्दी समारोह के तहत होने वाले कार्यक्रम के बारे बताया। कहा कि नगर निकाय के सौ साल के सफर को डोकोमेंटेशन और फोटो एलबम के माध्यम से उकेरा जाएगा। इसके अलावा प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगा।
पंजाबी और भोजपुरी कार्यक्रम भी समारोह में चारचांद लगाएंगे। शताब्दी समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः मैराथन दौड़ के साथ होगी। स्कूली छात्र/छात्राओं के खेल कूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। ऋषिकेश प्रेस क्लब की ओर से फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
नगर निकाय के सौ साल की यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मीडिया कर्मियों ने सुझाव दिया कि इसे शहर का वार्षिक महोत्सव में तब्दील किया जाए। इस मौके पर नगरायुक्त राहुल गोयल, पार्षद गुरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।