नगर निगम में कूड़ा प्रसंस्करण एवं निस्तारण में नहीं हुई कोई अनियमिमतता

नगर निगम में कूड़ा प्रसंस्करण एवं निस्तारण में नहीं हुई कोई अनियमिमतता
Spread the love

केंद्र से स्वीकृत धनराशि की पहली किस्त जल्द मिलेगी

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। नगर निगम में लीगेसी प्रसंस्करण एवं निस्तारण में किसी प्रकार की अनियमिततता नहीं हुई। इस हेतु केंद्र से स्वीकृत धनराशि की पहली किस्त जल्द निगम को उपलब्ध हो जाएगी।

कूड़ा निस्तारण के नाम पर बजट ठिकाने लगाने के आरोपों पर सोमवार को नगर निगम के आयुक्त राहुल कुमार गोयल ने मीडिया के सम्मुख एक-एक बात को स्पष्ट किया। कहा कि कोई अनियमितता नहीं हुई है। पहले पहल निगम बोर्ड ने 14 वें वित्त से मिलने वाली धनराशि से गोविंद नगर डंपिंग जोन से कूड़ा निस्तारण करने का प्रस्ताव पारित किया था।

इस पर करीब आठ करोड़ 65 लाख खर्च होना था। इस बीच केंद्र सरकार ने इसी कार्य के लिए छह करोड़ 45 लाख स्वीकृत कर दिए। लिहाजा निगम द्वारा पूर्व में इस प्रयोजन के लिए रखी गई धनराशि का उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र से स्वीकृत धनराशि की पहले किस्त राज्यांश के साथ जल्द निगम को मिलने वाली है। करीब दो करोड़ 58 लाख की इस किस्त के मिलते ही कूड़ा निस्तारण का कार्य तेजी से होने लगेगा।

इसको लेकर हो रहे आरोप-प्रत्यारोप पर उन्होंने कहा कि इस पर निगम ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई अनियमितता नहीं हुई है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *