मुनिकीरेती ढालवाला की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
टीना गौड़ बनीं तीज क्वीन
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने दिया स्वच्छता का संदेश
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र की महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया। इस मौके पर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर आयोजित नृत्य, फैशन और तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। टीना गौड तीज क्वीन बनीं।
रविवार को देहरादून रोड स्थित जयश्री फार्म में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव शुभारंभ सुरकंडा देव डोली के उपासक अजय बिजल्वाण और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरकंडा देव डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज महोत्सव की बधाई दी और भगवान शिव-मां पार्वती से सभी महिलाओं के सुख-समृृद्धि की कामना की। उन्होंने हरियाली तीज के महात्म पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि हमारे पर्व और त्यौहारों ही हमारी संस्कृति हैं। संस्कृति प्रकृतिजन्य होती है। ऐसे में हर त्योहार प्रकृति से जुड़ा होता है। उन्होंने त्योहारों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और प्रकृति की सत्ता को स्वीकारने का आहवान किया।
पालिकाध्यक्ष ने सभी महिलाओं से घरों का सेग्रीगेट कर कूड़ा वाहन में देने की अपील की और सब्जी आदि की खरीददारी के लिए महिलाओं से कपड़े के बैग ले जाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नगर पालिका की ओर से प्रत्येक घर में कपड़े के थैले वितरित किए जाएंगे।
वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ हमें प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन पर ध्यान देना आवश्यक है। इसके बाद महिलाओं की पारंपरिक गीतों व सांस्कृतिक नृृत्य की प्रस्तुतियों कार्यक्रम में समां बांधा। साथ ही राधे चल झूलन, वो कृृष्णा है, बांके बिहारी की देख छटा-मेरो मन हो गया लटा पटा आदि गीतों पर महिलाएं राधा-कृृष्ण के संग जमकर झूमे और झूला खेला।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा आर्य, अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद स्वाति पोखरियाल, बृृजेश गिरी, सुमित्रा पंवार, कविता पंवार, अमिता उनियाल, एडवोकेट ज्योति उनियाल, पदमा सेमवाल, शैला खंडूडी, रेखा पैन्यूली, रेणु बिजल्वाण, संगीता उनियाल, लक्ष्मी रावत, अर्चना बिजल्वाण, अनिता कोठियाल, आरती चौहान, सीमा बिजल्वाण, दीपा भट्ट, सुरेंद्र भंडारी, संजय बडोला, नवीन रतूड़ी, राजीव गौड आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।


