समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादन नहीं रहे। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे मुलायम ने गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उपचार के दौरन अंतिम सांस ली।
देश और उत्तर प्रदेश की राजनीति के बड़े नाम मुलायम सिंह यादव (82) का सोमवार तड़के निधन हो गया। अंतिम समय में उनके बेटे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव उनके साथ थे। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़। मुलायम तीन बार यूपी के सीएम रहे और केंद्र में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली।
उनके निधन से राजनीतिक का एक दौर सामाप्त हो गया। उनके निधन पर देश के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के दिग्गज लोगों ने शोक व्यक्त किया। समाजवादियों में उनके निधन से गहरा शोक है।