11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एमपीजी कॉलेज मसूरी में योग शिविर
तीर्थ चेतना न्यूज
मसूरी। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एम पी जी कॉलेज, मसूरी योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी और छात्र/छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एमपीजी कॉलेज में एस एस डी कार्यक्रम संयोजक डॉ रूचि बडोनी सेमवाल एवं मैत्रेयी शाह द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन का अभ्यास करवाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार चौहान जी द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्ष 2025 की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग पर प्रकाश डाला गया।
उन्होंने कहा कि योग हमारे मन, मस्तिष्क और शरीर के लिए लाभकारी है, आजकल की जीवनशैली से जिस तरह शारीरिक और मानसिक रोग हो रहे हैं उन्हें नियमित योगाभ्यास से रोका जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निरंतर योग कर स्वस्थ जीवन हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर शालिनी गुप्ता, डॉ सुनील पवार, डॉ अमिताभ भट्ट, श्रीमती रिया शर्मा, डॉ सतीश उनियाल, श्रीमती मनीषा, श्रीमती सविता आदि मौजूद रहे।


