कुछ तो बात है नगर पालिका नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत में

कुछ तो बात है नगर पालिका नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत में

शहर के विकास के प्रति कटिबद्ध

तीर्थ चेतना न्यूज

नई टिहरी। नगर पालिका नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, मोना भाई में कुछ तो बात है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शहर की बेहतरी के लिए कटिबद्ध। राज्य के तमाम मुददों पर गहरी पकड़।

नगर पालिका, नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत इस पद पर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा और कांग्रेस को शिकस्त देकर पहुंचे। दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल उनके सामने टीक नहीं सकें। लोगों ने उनके पक्ष में जमकर मतदान किया।

गढ़वाल विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर के छात्र महासचिव और अध्यक्ष पद से राजनीति की शुरूआज करने वाले मोना भाई अब नगर पालिका, नई टिहरी के अध्यक्ष हैं। शहर की बेहतरी के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध। तमाम विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में भी शहर को आगे बढ़ाने का जज्बा।

राजनीतिक आरोप/प्रत्यारोप से दूर। सबको साथ लेकर चलने की कला में माहिर। उनका छह माह का कार्यकाल में ऐसा कुछ झलकने भी लगा है। उनसे लोगों की खासी उम्मीदें हैं। इसका असर भी दिख रहा है। लोग मूल्यांकन भी करने लगे हैं। राजनीतिक लोग पालिका के पुराने मुददों को भी उनके उपर डाल रहे हैं।

नगर से इत्तर मोहन सिंह रावत को राज्य के महत्वपूर्ण मुददों की अच्छी समझ है। वो इस पर खुलकर बताने से नहीं चूकते। दो टूक कहते हैं कि राज्य हो या इससे छोटी इकाई बेहतरी की पदासीन लोगों की नीयत अच्छी होनी चाहिए। व्यवस्थाएं अपने आप बेहतर हो जाएंगी।

बातचीत में मोहन सिंह रावत बगैर लाग लपेट के कहते हैं कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। शहर की बेहतरी के लिए अपना शत प्रतिशत प्रयास कर रहे हैं। अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अच्छे परिणाम जरूर मिलेंगे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *