मॉडर्न स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल उर्मिला जुयाल का निधन

मॉडर्न स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल उर्मिला जुयाल का निधन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के पहले अंग्रेजी माध्यम के स्कूल मॉडर्न स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल शिक्षाविद उर्मिला जुयाल (80) का निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनके निधन पर शिक्षा जगत, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया।

ऋषिकेश में आधुनिक शिक्षा की लौ जगाने वाले जुयाल दंपति (एचजी जुयाल और उनकी पत्नी उर्मिला जुयाल) अब नहीं रहे। दोनों ने संयुक्त प्रयासों से अंग्रेजी स्कूल और तकनीकी शिक्षा हेतु मॉडर्न इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नलॉजी की नींव रखे और उसे मुकाम तक पहुंचाया।

एचजी जुयाल का गत वर्ष निधन हो गया। तीर्थनगरी ऋषिकेश के पहले अंग्रेजी माध्यम के स्कूल मॉडर्न स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल शिक्षाविद उर्मिला जुयाल का सोमवार को निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई।

मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल रहते हुए उन्होंने नन्हें छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर फोकस किया। आज स्कूल से पास आउट छात्र/छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में खूब नाम कमा रहे हैं। उर्मिला जुयाल के निधन पर शिक्षा जगत के साथ ही राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *