सीएम ने नौ मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
तीर्थ चेतना न्यूज
खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न संगठनों द्वारा मुहैया कराई गई नौ मोबाइन यूनिट को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
गुरूवार को सीएम धामी ने खटीमा स्थित अपने नागला तराई आवास पर हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त आठ व हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से एक मोबाईल स्वास्थ्य सेवा वाहन को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को निजी आवास, नगला तराई खटीमा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन तथा हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी व ममता संगठन के यह प्रयास स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगी। उन्होने कहा मोबाईल स्वास्थ्य सेवा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। जनता को इन स्वास्थ्य सुविधाओ का अधिक से अधिक लाभ होगा।
प्रोजेक्ट मैनेजर हंस फाउंडेशन युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जो आठ मोबाइल यूनिट दी गई हैं, उनमें से चार मोबाइल यूनिट जनपद उधम सिंह नगर में व चार मोबाइल यूनिट जनपद नैनीताल में स्वास्थ सेवाएं देंगी।


