एमकेपी पीजी कॉलेज देहरादून में माटी के रंग राष्ट्रीय लोक कला उत्सव

विभिन्न राज्यों कला संस्कृति के बिखरे रंग
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून में माटी के रंग राष्ट्रीय लोक कला उत्सव के तहत विभिन्न राज्यों की कला संस्कृति को शानदार तरीके से उकेरा गया।
बुधवार कोस्नेहिल संस्था,एम के पी पीजी कॉलेज, भारतीय भाषा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक कला उत्सव का आयोजन किया गया। पदमश्री कल्याण सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि लोक कला उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लोक कला और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व के बारे में बताया।
विशिष्ट अतिथि संदीप दीक्षित ( मैनेजर यू बी आई) ने लोक कला एवं संस्कृति के सरंक्षण एवं संवर्द्धन पर जोर दिया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ ममता सिंह ने राष्ट्रीय लोक कला उत्सव के 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक होने वाली गतिविधियों के संबंध में बताया।
बताया कि कला प्रदर्शनी में राजस्थान,महाराष्ट्र,गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, गोवा ,दिल्ली , उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, उत्तराखंड की लोक कला को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी 19 अक्टूबर तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
एमकेपी पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सरिता कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ शशि झा ने की और संचालन डॉ रीता तिवारी और डॉ अलका मोहन शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ पुनीत सैनी , डॉ विनीता दहिया, डॉ हरि ओम शंकर का कार्यक्रम आयोजन में विशेष सहयोग रहा।