भाजपा की भीड़ में सिटिंग विधायकों के लिए संदेश

भाजपा की भीड़ में सिटिंग विधायकों के लिए संदेश
Spread the love

देहरादून। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में भीड़ ठीक ठाक जुट रही है। पार्टी संगठन इसके लिए खूब जोर लगा रहा है। इस भीड़ में कई सिटिंग विधायकों के लिए संदेश साफ-साफ सुनाई दे रहा है। इस फीडबैक का पार्टी भी विश्लेषण कर रही है।

2022 का विधानसभा चुनाव जीतने और 2017 से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। पार्टी ने इस बार 60 प्लस का नारा दिया है। ये नारा धरातल पर कितना सही उतरेगा ये तो चुनाव का रिजल्ट ही बताएगा। मगर, इसके लिए पार्टी खूब प्रयास कर रही है।

माहौल बनाने के लिए इन दिनों भाजपा राज्य भर में विजय संकल्प यात्रा निकाल रही है। केंद्र के तमाम मंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। भाजपा संगठन के प्रयासों से इसमें भीड़ भी ठीक ठाक जुट रही है।

इससे भाजपाई गदगद नजर आ रहे हैं। पार्टी को नारा साकार होते हुए भी लग रहा है। मगर, इस भीड़ में पार्टी के कई सिटिंग विधायकों के लिए संदेश साफ सुनाई दे रहा है। ऐसे संदेश पार्टी तक भी जरूर पहुंच रहे होंगे।

संदेश ये है कि कई विधायकों के कामकाज को लेकर लोग नाराज हैं। तमाम प्रपंचों के बावजूद कुछ विधायकों के प्रति नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जुटी भीड़ को सोशल मीडिया में अपना बताने के प्रयास भी सफल नहीं हो पा रहे हैं।

पार्टी के प्रति नाराजगी कम है। सरकार से लोग पांच साल का हिसाब मांग रहे हैं। ये हिसाब सबसे ज्यादा भारी विधायकों पर पड़ रहा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *