आरोप लगाने वालों को मेयर अनिता ममगाईं का करारा जवाब

आरोप लगाने वालों को मेयर अनिता ममगाईं का करारा जवाब
Spread the love

कहा, इन हथकंडो से घबराने वाली नहीं

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। नगर निगम में आरोप लगाने के लिए कुछ नहीं मिला तो अब उन्हें व्यक्तिगत तौर  पर टारगेट किया जा रहा है। इन हथकंडों से वो घबराने वाली नहीं है।

ये कहना है नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं का। उनकी शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर सवाल उठाने वालों को उन्होंने करारा जवाब दिया। कहा कि कोर्ट ने उनसे इस मामले में जवाब मांगा है। वो नियत समय पर माननीय कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगी।

उन्होंने कहा कि कोर्ट के नोटिस के आधार पर इस विषय पर प्रेस कांफ्रेेस करने के मामले को भी माननीय कोर्ट के संज्ञान में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में आरोप लगाने के लिए जब कुछ नहीं मिला। पहले भ्रष्टाचार के मामले सुर्खियों में होते थे। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया तो तो अब उन्हें व्यक्तिगत रूप से टारगेट किया जा रहा है। एक साल पूर्व उनके परिवार को टारगेट किया गया था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र पूरी तरह से सही हैं। जल्द ही स्पष्ट भी हो जाएगा। कहा कि चुनाव के मददेनजर इस प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं। कहा कि इन हथकंडों से वो घबराने वाली नहीं है। शहर की जनता उनके साथ है।

उन्होंने दो टूक कहा कि इस मामले को लेकर वो मानहानि का वाद दायर करेंगे। आरोप लगाने वाले भाजपा से होने के बारे में उन्होंने कहा कि संगठन जरूर इसका संज्ञान लेगा। इस मौके पर पार्षद विजय बडोनी, विपिन पंत, अनीता रैना, मनीष मनवाल, कमलेश जैन आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *