सीट बदलने की जुगत लगा रहे कई विधायक

सीट बदलने की जुगत लगा रहे कई विधायक
Spread the love

देहरादून। भाजपा के करीब आधा दर्जन विधायक सीट बदलने की जुगत लगा रहे हैं। कोई पहाड़ से मैदान में उतरना चाहता है तो कोई आस-पास की सीट से चुनाव लड़ना चाहता है।

अब कुछ ही माह बाद राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों के साथ ही नेताओं ने भी अपने-अपने हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के लिए 2017 का प्रदर्शन दोहराना बड़ी चुनौती है।

पार्टी हर हाल में 2022 के विधानसभा चुनाव को फतह करने के लिए कई जतन कर रही है। इसमें संगठन और सरकार अपने-अपने हिसाब से जोर लगा रहे हैं। कई सिटिंग विधायकों की टिकट कटने की बात भी खूब हो रही हैं। इसका आधार परफारमेंस और जनता के बीच छवि को बनाया जा रहा है।

इस बीच, पार्टी के करीब आधा दर्जन विधायक सीट बदलने की जुगत लगा रहे हैं। कोई पहाड़ से मैदान में उतरना चाहता है तो कोई अपनी मौजूदा सीट के आस-पास की सीट में अपनी अच्छी संभावना देख रहा है।

बताया जा रहा है कि ऐसे विधायकों ने अपने मन की बात धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर आगे बढ़ानी भी शुरू कर दी है। समर्थक भी अपने तरीकों से इस बात को पब्लिक डोमेन में ला रहे हैं। ताकि यदि ऐसा हुआ तो नेता जी का नाम नई सीट पर अनजान सा न लगे।

माना जा रहा है कि यदि कुछ विधायकों के टिकट कटे तो कुछ की सीट बदलने की मंशा पूरी भी हो सकती है। सीट बदलना विधायकों के लिए कितना शुभ रहता है ये देखने वाली बात होगी। राज्य गठन के बाद हुए चुनाव पर गौर करें तो अधिकांश विधायकों को सीट बदलना खूब फबा। हां, कुछेक विधायक/पूर्व विधायकों के लिए सीट बदलना शुभ नहीं रहा।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *