महेंद्र भटट बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

महेंद्र भटट बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
Spread the love

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बदले जाने की कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक चर्चा आखिर सच साबित हुई। पार्टी ने कौशिक को हटाकर प्रदेश अध्यक्ष पर महेंद्र भटट की ताजपोशी कर दी।

महेंद्र भटट उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है। गत दिनों भटट के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा से मुलाकात के बाद से ही चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थी कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

एक बार नंदप्रयाग और एक बार बदरीनाथ से विधायक रहे महेंद्र भटट इस बार बदरीनाथ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। बहरहाल, पार्टी हाईकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

भटट के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। साथ ही अब प्रदेश भाजपा की नई टीम भी सामने आएगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *