उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, महाराष्ट्र की सत्ता में खिलेगा कमल

उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, महाराष्ट्र की सत्ता में खिलेगा कमल
Spread the love

मुंबई। 10 दिनों के राजनीतिक द्वंद्व के बाद आखिरकार महाराष्ट्र की तीन दलों की महाविकास अघाड़ी सरकार इतिहास में दर्ज हो गई। अब यहां की सत्ता में कमल खिलेगा। शिवसेना में बगावत के सूत्रधार एकनाथ सिंधे महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े चेहरे के रूप में उभरे हैं।

शिवसेना के करीब तीन दर्जन विधायकों की बगावत के बाद महाराष्ट्र में तीन दलों शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी सरकार संकट में थी। संकट से उभरने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लाख जतन किए। मगर, उनकी सरकार से संकट कम नहीं हुए।

बुधवार को फ्लोर टेस्ट रोकने से सुप्रीम कोर्ट के दो टूक ना के बाद देर रात मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार के अस्तित्व में आने तक पद पर बनें रहने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही महाराष्ट्र में कमल खिलना तय हो गया है। बहुत संभव है कि भाजपा गुरूवार को सरकार बनाने का दावा पेश करें। इस पूरी कवायद की सूत्रधार एकनाथ सिंधे रहे। माना जा रहा है कि वो नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

महाराष्ट्र में यूं ही बिना मौसम के सरकार चले जाने का असर एनसीपी और कांग्रेस पर भी दिखेगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *