धूमधाम से मनाया गया मॉं गंगा स्वयं सेवी चेरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया मॉं गंगा स्वयं सेवी चेरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव
Spread the love

ऋषिकेश। समाज की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध मॉं गंगा स्वयं सेवी चेरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने ट्रस्ट को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

सोमवार को मॉं गंगा स्वयं सेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव का प्रदेश के वन, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने का स्वयं सेवी संगठनों को समाज की बेहतरी के लिए आगे आना चाहिए।

मॉं गंगा स्वयं सेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यां की सराहना की। साथ ही ट्रस्ट को विधायक निधि से चार कंप्यूटर देने की घोषणा की। मॉं गंगा स्वयं सेवी चेरिटेबल ट्रस्ट की सचिव अमिता उनियाल ने ट्रस्ट के कार्यों और उददेश्यों पर प्रकाश डाला।

समाज में महिलाओं की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, अमृता आनंदमयी मंठ के प्रमोद कृष्ण और अजय बिजल्वाण ने समाज में ट्रस्ट के स्तर से हो रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन शिव चरण नौडियाल ने किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रीना उनियाल ने मुख्य अतिथि समेत मौजूदगी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष एडवोकेट ज्योति उनियाल, सहसचिव श्रीमती बबीता सकलानी, कोषाध्यक्ष योगेश उनियाल, संस्था के संरक्षण गजेंद्र उनियाल, शिव प्रसाद घिल्डियाल, सचिन पैन्यूली, विमल ग्वाड़ी, कपिल बिजल्वाण आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *