जीजीआईसी ऋषिकेश में विधिक साक्षरता शिविर

जीजीआईसी ऋषिकेश में विधिक साक्षरता शिविर

ऋषिकेश। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई।

विधिक साक्षरता सप्ताह के तहत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज, ऋषिकेश साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एडवोकेट अतुल यादव ने छात्राओं को विधिक साक्षरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम और कानून के बारे में जानकारी दी। साथ ही कानून की मदद लेने के तौर तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। सोशल मीडिया और इससे जुड़े तमाम साइबर अवयव के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि इसमें किस प्रकार सावधानी अपेक्षित है।

इस मौके पर छात्राओं ने कानून की प्रक्रिया, न्यायालयों में होने वाले विलंब के साथ ही साइबर से संबंधित कानूनों के बारे में सवाल किए। इस सवालों का एडवोकेट अतुल यादव ने विस्तार से जवाब दिए।

इस मौके पर रचना अग्रवाल, मीनाक्षी बुटोला,  ऋचा रानी, उर्मिला रांगड़, हेमलता कोटियाल, नेहा पंचभैया आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *