लक्ष्य योग एकेडमी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया उदघाटन

लक्ष्य योग एकेडमी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया उदघाटन

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी तीर्थनगरी ऋषिकेश में लक्ष्य योग एकेडमी का शुभारंभ हो गया। नगर निगम की प्रथम मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने एकेडमी का बतौर मुख्य अतिथि उदघाटन किया।

रविवार को पुष्कर मंदिर मार्ग ऋषिकेश में लक्ष्य योग अकादमी का नगर निगम की पूर्व मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने बतौर मुख्य अतिथि रिबन काट कर दीप प्रज्वलित कर संत गणों के सानिध्य में उदघाटन किया। इस मौके पर पूर्व मेयर ने योगा सेंटर योग एकेडमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस योग केंद्र के संस्थापक एवं संचालक योगाचार्य शिवम गोस्वामी योग में विश्व चौंपियन रह चुके हैं तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। वे सर्वश्रेष्ठ योग टीचर अवार्ड से सम्मानित एवं नेशनल कोच के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें स्वामी आत्माराम स्वरूप, आचार्य गंगाराम, स्वामी चेतन स्वरूप, डॉ. हर्ष ममगाईं , हमेश गिरी , सिद्धार्थ कोठारी, योगाचार्य महेश कोठारी तथा योगाचार्य रोहित गोस्वामी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में योग प्रेमी एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए लक्ष्य योग अकैडमी की सराहना की। अकैडमी के छात्र पूर्व में भी देश एवं विदेश की विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं और भारत का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं।

इस अवसर पर योगाचार्य शिवम गोस्वामी ने कहा कि उनका उद्देश्य योग को केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित न रखकर उसे एक संपूर्ण जीवन शैली के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और योग के संदेश के साथ हुआ।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *