विभिन्न विषयों की संबद्धता हेतु विवि की टीम ने किया पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग का निरीक्षण
तीर्थ चेतना न्यूज
कर्णप्रयाग। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, कर्णप्रयाग में विभिन्न विषयों की संबद्धता हेतु श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा गठित पैनल टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया।
टीम ने शुक्रवार को वर्ष 2019-20 से 2024-25 के लिए विषयों की संबद्धता विस्तारण हेतु निरीक्षण किया। समिति में कला संकाय के संयोजक के रूप प्रो. बी. एन. खाली विज्ञान संकाय मे संयोजक डा. कुलदीप सिंह नेगी, और प्रो. के.एन. बरमोला एवं सदस्य के रूप मे डा.देवेश चन्द्र, डा.एस. पी. पुरोहित, डा. सुमन सिंह राणा, डा. रामचंद्र नेगी सम्मिलित रहे।
पैनल टीम के संयोजक और सदस्यों ने महाविद्यालय के कक्षा कक्षों ,प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यालय आदि का सघन निरीक्षण किया और समस्त व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त किया।
संबद्धता विस्तारण की रिपोर्ट पैनल द्वारा विश्वविद्यालय प्रेषित कर दी गई।इस अवसर पर महाविद्यालय के डा.एम. एस. कण्डारी, डा.आर. सी.भट्ट, डा.बी.आर. अंन्थवाल, श्रीमती मीना रियाल, एस. एल.मुनियाल, जे.एस. रावत,मुकेश कण्डारी, रवीन्द्र झिकंवाण सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

