महाराष्ट्र के राज्य भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार

महाराष्ट्र के राज्य भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। अब कोष्यारी पूरा समय लेखन और अध्ययन को दे सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कोश्यारी ने पढ़ने-लिखने और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए अवकाश लेने की बात कही थी। उन्होंने अपनी इस भावना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अवगत करा दिया था।

बहरहाल, राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया हैकोश्यारी को 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था। इस तरह से उत्तराखंड के दिग्गज नेता एवं पूर्व सीएम कोश्यारी जल्द राज्य में वापसी कर सकते हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *