ढालवाला की कोमल तिवाड़ी बनी इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। ढालवाला निवासी कोमल तिवाड़ी ने इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह है।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय की छात्रा कोमल तिवारी ने एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए भारतीय नौसेना में लॉजिस्टिक कैडर के तहत सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई हैं।
कोमल के पिता राकेश तिवाड़ी और माता उषा तिवारी दोनों अध्यापक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कृषि व्यवसाय प्रबन्धन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. आर.एस. जादौन, संकाय सदस्य एवं समस्त कर्मियों ने दूरभाष पर कोमल के पिताजी राकेश तिवारी एवं माता जी श्रीमती उषा तिवारी कि दोनों अध्यापक हैं उन्हें बधाई दी।
कोमल की प्रारंभिक शिक्षा ढालवाला स्थित लिटिल स्टार स्कूल, एनटीआईएस भागीरथीपुरम, केंद्रीय विद्यालय, नई टिहरी, 10 वीं और 12 वी डीबीएस गुमानीवाला से की। स्नातक चार वर्षीय कोर्स रानीचौरी कृषि विश्वविद्यालय और वर्तमान में कोमल पंतनगर विश्वविद्यालय की एमबीए की छात्रा हैं।

