जीजीआईसी किलकिलेश्वर में नव प्रवेशी छात्राओं का हुआ वॉर्म वेलकम

जीजीआईसी किलकिलेश्वर में नव प्रवेशी छात्राओं का हुआ वॉर्म वेलकम

तीर्थ चेतना न्यूज

कीर्तिनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किलकिलेश्वर में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल और शिक्षिकाओं ने नव प्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते अभिभावकों के संवाद किया।

मंगलवार को जीजीआईसी किलकिलेश्वर में आयोजित प्रवेशोत्सव में जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती निर्मला भंडारी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य निधि हैं इसलिए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए सभी अभिभावकों को जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई बालिका शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों को शिक्षित बनती है । इसलिए बालिका शिक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज विद्यालय में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला भंडारी जिला पंचायत सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण गैरोला ग्राम प्रधान नौर उपस्थिति रहीं।

विशिष्ट अतिथि किरण गैरोला ने अभिभावकों व छात्राओं से अपील की कि वे सामाजिक बुराइयों ,नशे व बच्चों में बढ़ रही टेलीफोन की लत से दूर रहें । छात्राएं अपने भविष्य के प्रति सदैव सजग रहें।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मीना सेमवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देना यदि विद्यालय का दायित्व है तो उसे संस्कारवान बनना आपका दायित्व भी है। आप और हम मिलकर बच्चों के स्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

अतः सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा एवं संस्कारों की प्रति सदैव संवेदनशील रहना चाहिए ।इस अवसर पर परिषदीय परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली पांच मेधावी छात्राओं की माता को कमला नेहरू पुरस्कार, गृह परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त छात्राओं  को सम्मानित किया गया।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *