खेलो मास्टर्स गेम्स में छाए उत्तराखंड के एथलीट, 42 मेडल झटके

खेलो मास्टर्स गेम्स में छाए उत्तराखंड के एथलीट, 42 मेडल झटके
Spread the love

दूसरी खेलो मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। दूसरी खेलो मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के एथीलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 मेडल प्राप्त किए। प्रतियोगिता में राज्य के 32 महिला/पुरूष खिलाड़ियों ने शिरकत की। 

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन के बैनर तले दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कोम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिताओं का खेल मन्त्री अनुराग ठाकुर ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य और माननीय प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेन्ट को सफल बनाने में इस तरह के खेल आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 23 राज्यों के लगभग 1500 एथलीटों ने भाग लिया। उत्तराखंड के विभिन्न आयु वर्गों के 32 महिला एवं पुरुष एथलीटों ने इसमें भाग लिया और एथलेटिक्स में 42 पदक जीत कर अपना दबदबा बनाये रखा।

पदक विजेताओं में सतीश चन्द चौहान 65 प्लस आयु वर्ग में 400मी, 1500मी और 300मी बाधा दौड़ मे स्वर्ण पदक, वैद भीम सिंह 60प्लस में आयु वर्ग 100 मी, लम्बी कूद में स्वर्ण और 200मी दौड़ में रजत पदक, राजकुमार 50 प्लस मेआयु वर्ग में 5000 मी व 1500मी दौड़ में स्वर्ण पदक, दर्शन सिंह 90 प्लस आयु वर्ग में गोला फेंक व चक्का फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

भरत सिंह नेगी 65 प्लस आयु वर्ग के 5000मी दौड़ एवं पैदल चाल में स्वर्ण व 1500मी दौड़ में कांस्य पदक, प्रमोद जोशिया 50 प्लस आयु वर्ग की लम्बी कूद व 200मी दौड में स्वर्ण पदक व 100मी दौड में रजत पदक, जे एन पंत 60 प्लस आयु वर्ग की 800मी दौड में स्वर्ण व 10000मी दौड़ में रजत पदक, पी पी पुरोहित 50$ आयु वर्ग 100मी बाधा दौड़ स्वर्ण, गोला फेंक में रजत व लम्बी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया।

सी के मुखिया 55 प्लस आयु वर्ग की 5000मी पैदल चाल में स्वर्ण पदक, भूपेन्द्र सिंह चक्का फेंक में स्वर्ण, नामित शर्मा 50 प्लस आयु वर्ग की लम्बी कूद में रजत, मोहन सिंह मेहरा 50 प्लसआयु वर्ग 400 मी दौड़ में रजत पदक, प्रमोद कुमार 50 प्लसआयु वर्ग 100 मी दौड़ में रजत पदक, सचिन्दर वालदिया 40 प्लसआयु वर्ग की 400मी बाधा दौड़ में रजत पदक जीता।

हीरा सिंह नेगी 65 प्लसआयु वर्ग लम्बी कूद में कांस्य पदक, धनी राम यादव 65 प्लस आयु 5000मी दौड़ व पैदल चाल में कांस्य, महावीर सिंह रावत 60 प्लस आयु वर्ग की गोला फेंक में कांस्य पदक, नवनीत सिंह सन्धू 40 प्लस आयु वर्ग की लम्बी कूद में कांस्य पदक जीता।

मोहन सिंह मेहरा 50 प्लस आयु वर्ग की 1500मी दौड़ में रजत पदक, महिला वर्ग में श्रीमति यशोदा कांडपाल 45 प्लस आयु वर्ग की 400मी व 100मी बाधा दौड़ स्वर्ण और त्री पग कूद में कांस्य पदक, कान्ति रावत 50 प्लस आयु वर्ग की दौड़ व पैदल चाल में स्वर्ण पदक, सरस्वती 60 प्लस आयु वर्ग में 100मी व 200मी दौड़ में स्वर्ण पदक, नीरिमा बिष्ट 40 प्लस आयु वर्ग की लम्बी कूद व चक्का फेंक में कांस्य पदक, अनिता नेगी 50 प्लस आयु वर्ग की 5000मी पैदल चाल में कांस्य पदक जीते। इसके अतिरिक्त 4Û100मी रीले दौड़ में 45 प्लस आयु वर्ग की पुरुष एवं महिला टीम ने रजत जीते।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *