देवलगढ़ न्याय पंचायत में खेल महाकुंभ का आगाज
गोला फेंक के लक्की सिंह और शीतल प्रथम
तीर्थ चेतना न्यूज
खिर्सू। खिर्सू ब्लॉक के देवलगढ़ न्याय पंचायत में खेल महाकुंभ का आगाज हो गया। इसमें आठ ग्राम सभा क्षेत्र के खेल प्रतिभाएं शिरकत कर रही हैं। पहले दिन हुई बालक वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में लक्की सिंह और बालिका वर्ग में शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय इंटर कालेज, देवलगढ़ में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ माता राज राजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल, प्रिंसिपल अवधेश मणि लाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, पीटीए अध्यक्ष संजय कुमार और एसएमडीसी अध्यक्ष श्रीमती हेमा ने किया।
अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। साथ ही क्षेत्र में खेल सुविधाओं की जोरदार वकालत की। पहले दिन अंडर-14 और अंडर -17 आयु वर्ग में कबडडी, खो-खो, वॉलीबाल, दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद, गोल फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
बालिका/ बालक कबडडी अंडर-14 में जीआईसी स्वीत प्रथम और देवलगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक वर्ग में लक्की सिंह ने प्रथम, बालिका वर्ग में शीतल प्रथम रही। अंडर-14 लंबी कूद में जीआईसी मरखोड़ा के प्रियांशु रावत ने प्रथम और जीआईसी स्वीत के अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हाई स्कूल भटोली की निशा ने प्रथम और जीआईसी देवलगढ़ की पल्लवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 लंबी कूद में जीआईसी स्वीत के अमन पंवार ने प्रथम और जीआईसी देवलगढ़ के राजाराम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में ब्लॉक समन्वयक जयकृत सिंह भंडारी, गजपाल सिंह नेगी, रामेश्वर रावत, मनीष कोठियाल, दुर्गेश बर्त्वाल, विवेक कपरूवाण, पूजा जोशी शामिल थे।