न्याय पंचायत बनचूरी में खेल महाकुंभ 2022 का आयोजन

न्याय पंचायत बनचूरी में खेल महाकुंभ 2022 का आयोजन
Spread the love

यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लॉक की न्याय पंचायत बनचूरी में खेल महाकुंभ 2022 का आयोजन किया गया। इसके तहत दो दिन तक विभिन्न आयु वर्ग की नाना प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया।

जिला पंचायत सदस्य गुमाल गांव विनोद डबराल ने बतौर मुख्य अतिथि न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बाउंड्री वाल निर्माण के लिए दो लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की।

प्रधानाचार्य श्रीनंद डोबरियाल ने मुख्य अतिथि समेत तमाम अतिथियों का स्वागत किया। न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी लंबी कूद चक्का फेंक 60 मीटर दौड़ विभिन्न प्रतियोगिता संपन्न हुई कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज बनचूरी प्रथम, रा उ मा वि परन्दा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

रा उ मा वि परन्दा से प्रदीप चौहान, विपिन कुमार बिष्ट, चंद्र मोहन सिंह, गिरीश चंद सिंह रावत,वरिष्ठ सहायक अनिल बहुखंडी,श्रीमती नीलम जोशी श्रीमती भावना राणा,मायाराम, सुमित सैनी तथा राजकीय इंटर कॉलेज बनचूरी से डॉ अरविंद गौड़, व्यायाम शिक्षक श्री प्रवीण चौधरी, रा उ मा वि चोपड़ा मल्ला से व्यायाम शिक्षक रोहित चौहान एवं न्याय पंचायत बनचूरी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल महाकुंभ में प्रतिभाग किया। संचालन शांति प्रकाश बर्थवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान ग्राम सभा बिथ्यानी के श्री मोहन सिंह नेगी, ग्राम सभा परन्दा के प्रधान प्रतिनिधि अनिल जोशी, समाजसेवी सुमन जोशी, सुमित जोशी, ललित मोहन जोशी, नंदादत्त जोशी, ग्राम परन्दा नरेंद्र सिंह रावत, शुभम जोशी, रविंद्र मोहन जोशी, मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया और ₹2000 का नगद पुरस्कार भी दिया गया।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *