गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खाड़ी में जी 20 को लेकर संगोष्ठी

तीर्थ चेतना न्यूज
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खाड़ी में जी 20 जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जी 20 के महत्व और देवभूमि में प्रस्तावित तीन आयोजनों के बारे में चचा की गई।
शनिवार को कॉलेज के प्रिंसिंपल प्रो. एके सिंह ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये भारत के लिए बड़े गर्व की बात है साथ ही उत्तराखंड प्रदेश के लिए भी बड़े गर्व की बात है उत्तराखंड मे 3 शहरों में यह बैठक होना प्रस्तावित है। जिसमें रामनगर में विज्ञान पर जी 20 सम्मेलन हो चुका है।
अब नरेंद्र नगर और ऋषिकेश शामिल जी 20 से जुड़े आयोजन होने हैं। प्रो0 निरंजना शर्मा ने वैश्विक अर्थव्यवस्था का भारत पर प्रभाव के बढ़ेगा। बलवंत सिंह ने जी 20 और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
डॉ0 प्रियंका घिल्डियाल ने कोविड 19 वैश्विक महामारी और उसकी रोकथाम पर भारत का प्रयास विषय पर अपनी बात रखी। इसी क्रम में डॉ0 आरती अरोड़ा ने कोबिड के समय मै शिक्षा के डिजिटलाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन पर उसके प्रभाव की बात कही।
संगोष्ठी का संचालन डॉ देशराज सिंह ने किया। इस मौके पर ंडॉ0 सीमा पांडेय, डॉ अनुराधा, दीपक, आशीष, पंकज, हितेश एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।