करन माहरा बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष
देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नामों का ऐलान कर दिया। करण माहरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होंगे और यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष।
रविवार दोपहर तक गणेश गोदियाल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा चलती रही। शाम को पार्टी हाईकमान ने करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भुवन कापड़ी को उपनेता बनाया गया है। खास बात ये है कि कांग्र्रेस ने तीनों पदों पर जातिय समीकरण को तो अच्छे से साधा। मगर, क्षेत्रीय संतुलन का कतई ध्यान नहीं रखा।
तीनों पद राज्य के कुमाऊं मंडल के हिस्से आए। आने वाले दिनों में कांग्रेस को इस सवाल से भी दो-चार होना होगा। इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें भी होने लगी हैं।