गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नई टिहरी की छात्रा कंचन ने समाजशास्त्र विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नई टिहरी की छात्रा कंचन ने समाजशास्त्र विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की

तीर्थ चेतना न्यूज

नई टिहरी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, नई टिहरी की छात्रा कंचन ने समाजशास्त्र विषय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2025 में सफलता प्राप्त की है। कंचन उक्त विषय में नेट परीक्षा पास करने वाली कॉलेज की प्रथम छात्रा है।

समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने इस उपलब्धि पर कंचन को बधाई देते हुए बताया कि, “कंचन ने निरंतर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ इस परीक्षा की तैयारी की, और आज उसका यह परिश्रम सफलता में परिणत हुआ है। यह न केवल कंचन की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हमारे विभाग के लिए भी एक गौरव का क्षण है।” डॉ. तनु मित्तल ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा है, जो यह सिद्ध करती है कि यदि समर्पण और दिशा सही हो तो किसी भी शिखर को छूना संभव है।

कंचन मूल रूप से ग्राम कापड़, पट्टी कंडवालस्यू, जिला पौड़ी गढ़वाल से है कंचन के पिता सहदेव सिंह है। समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मणिकांत शाह एवं डॉ. सोबन सिंह ने भी कंचन को इस उल्लेखनीय सफलता पर शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

डॉ. तनु मित्तल , डॉ मणिकांत शाह और सोबन सिंह ने अन्य छात्र-छात्राओं से भी आग्रह किया कि वे समाजशास्त्र विषय को गहराई से समझें और इसे अपने कैरियर निर्माण का एक सशक्त माध्यम बनाएं। उन्होंने यह भी बताया कि समाजशास्त्र विभाग विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन, शोध, एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगातार मार्गदर्शन प्रदान करता है।

यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिबद्धता और योग्य मार्गदर्शन के साथ कोई भी विद्यार्थी उच्च उपलब्धियाँ हासिल कर सकता है ।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *