कंचन टोडरिया देवराड़ी बनी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा

कंचन टोडरिया देवराड़ी बनी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। स्कूली शिक्षा विभाग की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती कंचन टोडरिया देवराड़ी राज्य की नई निदेशक प्रारंभिक शिक्षा होंगी। उन्होंने शासन के निर्देशों के क्रम में सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।

उल्लेखनीय है कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे। दो मार्च को शासन ने रिक्त पद पर मंडलीय अपर निदेशक ( प्रारंभिक/ माध्यमिक)गढवाल मंडल के पद पर तैनात श्रीमती कंचन टोडरिया देवराड़ी को निदेशक प्रारंभिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा दिया।

शासन के निर्देशों के क्रम में श्रीमती कंचन टोडरिया देवराड़ी ने सोमवार को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार संभाल लिया है। हिन्दी न्यूज पोर्टल से बातचीत में नई निदेशक ने कहा कि बुनियादी शिक्षा में छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।

शासन स्तर से भी लगातार इस पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बेहतर माहौल हो और छात्र/ छात्राओं को प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर के लिए तैयार करना होगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *