निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कंचन देवराड़ी ने जीएमपीएस और जीआईसी मदकोट के प्रवेशोत्सव में किया प्रतिभाग

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कंचन देवराड़ी ने जीएमपीएस और जीआईसी मदकोट के प्रवेशोत्सव में किया प्रतिभाग

तीर्थ चेतना न्यूज

पिथौरागढ़। निदेशक प्रारंभिक शिक्षक श्रीमती कंचन टोडरिया देवराड़ी ने गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल मदकोट और जीआईसी मदकोट में आयोजित संयुक्त प्रवेशोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया।

महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों ने राज्य भर के अलग-अलग स्कूलों में आयोजित प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग किया। इसी क्रम में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्रीमती कंचन टोडरिया देवराड़ी ने गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल मदकोट में आयोजित प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग किया।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक देवरोड़ी ने स्कूल के नव प्रवेशी छात्र/छात्राओं को माला पहनाकर स्कूल में वार्म वेलकम किया। इस मौके पर उन्होंने अभिभावों के साथ संवाद किया और स्कूलों में मुहैया कराए जा रहे संसाधन और छात्र/छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपने पाल्यों को सरकारी स्कूलों में एडमिशन दिलाएं। इस मौके पर निदेशक कंचन टोडरिया देवराड़ी ने स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की। साथ ही कहा कि अभिभावकों के सकारात्मक सहयोग से स्कूल में बेहतर माहौल बन सका है।

इससे पूर्व सोमवार को शिक्षा निदेशक कंचन टोडरिया देवराड़ी ने बीईओ, डिप्टी ईओ कार्यालय कनालीछीना को औचक निरीक्षण किया। मंगलवार को जीआईसी मदकोट का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बीईओ डीएल आर्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह परिहार ने किया।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *