गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कमांद के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन नशा उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली 

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कमांद के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन नशा उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली 

तीर्थ चेतना न्यूज

कमांद। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, कमांद की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवियों ने एन्टी ड्रग सेल के तत्वावधान में नशा उन्मूलन हेतु जन जागरूकता रैली निकाली।

कार्यक्रम अधिकारी डा. बबिता भट्ट के नेतृत्व में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, कमांद का सात दिवसीय विशेष शिविर जारी है। शिविर के तीसरे दिन शनिवार को कॉलेज के एन्टी ड्रग से के तत्वावधान में ग्राम कमांद चक क्षेत्र मे जनजागरूकता रैली निकली।

रैली के माध्यम से एनएसएस के स्वयं सेवियों ने नशे के दुष्परिणाम से लोगों को अवगत कराया। एंटी ड्रग सेल के प्रभारी डा. मनोज कुमार ने नशे ने बताया कि नशे से परिवार और समाज किस तरह से प्रभावित होता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन सिंह रवत ,छात्र संघ अध्यक्ष सचिन सिंह,एवं समस्त छात्र संघ परिवार भी मैजूद रहे।

इसके अलावा स्वयं सेवियों ग्राम कैंछू में समावेशी सर्वे किया गया। बौद्धिक सत्र में ष्पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव पर निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण कॉम्पिटिशन आयोजित की गयी।जनजागरूकता रैली एवं सर्वे अभियान दल का नृतत्व डॉ बबिता भट्ट ने किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *