राजकीय  जूनियर हाई पटना के छात्र दिव्यांशु का चयन सीएम उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए

राजकीय  जूनियर हाई पटना के छात्र दिव्यांशु का चयन सीएम उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए

तीर्थ चेतना न्यूज

यमकेश्वर। ब्लॉक  के राजकीय  स्कूल, पटना के कक्षा सातवीं के छात्र दिव्यांशु भंडारी का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए हुआ है। इसके तहत दिव्यांशु को 1500 रूपये प्रति छात्रवृत्ति मिलेगी।

पौड़ी में हुए ट्रायल में 10-11 आयु वर्ष के बालक वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल, पटना के कक्षा सातवीं के छात्र दिव्यांशु भंडारी का चयन होने पर समस्त विद्यालय व ग्राम वासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

जिले भर से जुटे सैकड़ो छात्र के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए दिव्यांशु ने स्कॉलरशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया। विगत वर्षाे में विद्यालय के तीन विद्यार्थी खिलाड़ी योजना से लाभान्वित हो चुके है। एक छात्र वर्तमान मेधावी छात्रवृति प्राप्त कर रहा है।इस वर्ष विद्यालय के एक और छात्र द्वारा खिलाड़ी योजना में छात्र वृति का हकदार होने पर समस्त विद्यालय व ग्रामवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सिंह राणा ने कहा कि छात्र की सफलता के लिए विद्यालय के साथी शिक्षक गण अशोक क्रेजी शुकदेव अंजना बिष्ट व छात्र के माता पिता पुष्कर सिंह व सन्तोषी देवी भी बधाई के पात्र हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *