जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की खिर्सू ब्लॉक इकाई के चन्द्रमोहन बिष्ट अध्यक्ष संजय नौडियाल मंत्री चुने गए

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की खिर्सू ब्लॉक इकाई के चन्द्रमोहन बिष्ट अध्यक्ष संजय नौडियाल मंत्री चुने गए

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन

तीर्थ चेतना न्यूज

श्रीनगर। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की खिर्सू ब्लॉक इकाई की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से हुए चुनाव में चंद्रमोहन बिष्ट को अध्यक्ष और संजय नौडियाल को ब्लॉक इकाई का मंत्री चुना गया।

शुक्रवार को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की खिर्सू ब्लॉक इकाई की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन राजकीय बालिका इण्टर कालेज श्रीनगर में आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत, खण्ड शिक्षा अधिकारी, संघ के जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी, जिला मंत्री मुकेश काला, प्रान्तीय सयुक्त मंत्री बिजेन्द्र भट्ट आदि ने दीप प्रज्जवलित कर शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि बीईओ अश्वनी रावत ने कहा कि शैक्षिक गोष्ठियों के माध्यम से शिक्षक और समुदाय के बीच संवाद को बढ़ावा मिलता है और उनके बीच संबंधों को मजबूत बनाती है। कहा कि दौर की जरूरतों के मुताबिक सभी को शिक्षा में नये आयामों के लिए अपने को तैयार करना होगा। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एक महत्वपूर्ण आयोजन है जो शिक्षक और समुदाय को एक साथ लाने और शैक्षिक उन्नयन के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है।

जिलाध्यक्ष भगत सिंह भण्डारी द्वारा शिक्षा उन्नयन में कहा कि हमें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। और संख्यात्मक ऑकडे को छोड़कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण पर ध्यान देना होगा। जिला मंत्री मुकेश काला ने शैक्षिक नीतियों और कार्यक्रमों में सुधार हेतु सुझाव दिये। शैक्षिक नीतियों और कार्यक्रमों का मूल्यांकन एवं उनके सुधार के लिए प्रयास करने की जरूरत है।

अधिवेशन के प्रथम सत्र में शिक्षकों ने शिक्षा, शिक्षकांे और सरकारी स्कूलों से जुड़े तमाम मुददों पर चर्चा की। इस दौरान शिक्षक वक्ताओं ने सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए उपाय भी सुझाए। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं और लंबित प्रकरणों पर जिला और प्रांतीय नेतृत्व का ध्यान आकृश्ठ कराया। इसमें स्विफ्ट चौक इन का विरोध, अस्पतालों द्वारा गोल्डन कार्ड न लिये जाने पर विरोध, पलायन के कारण और सुझाव पर वक्ताओं द्वारा विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि विभागीय नीतियां जैसे- राजीव नवोदय ,नवोदय विद्यालय, हिम ज्योति, विद्याज्ञान, आर टी ई में 25 प्रतिशत कोटा, एन जी ओ का हस्तक्षेप , अन्य सूचनाओं की अधिकता ,संसाधनो एवं शिक्षकों की कमी इत्यादि।

सरकारी विद्यालयों के अध्ययन स्तर को निजी स्कूलों जैसा ही उठाना होगा और अभिभावकों को अपने पाल्यों का प्रवेश सरकारी स्कूल में कराने के लिए प्रेरित करना होगा। शिक्षण एवं पठन पाठन में नवाचारी शिक्षा, आई सी टी तथा शिक्षा के विकास हेतु छात्र शिक्षक और अभिभावक समन्वय एवं विभागीय डायट और एससीईआरटी कार्यक्रमों की सफलता एवं उसमें समन्वय स्थापित करना। महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये।

विकासखण्ड खिर्सू में ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती मंजू रावत , श्रीमती पार्वती,  सुनीता नेगी का माल्यार्पण बैज शॉल और स्मृति चिह्न द्वारा सम्मान किया गया। संगठन द्वारा जूनियर हाईस्कूल संघ खिर्सू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रकाश रावत और श्रीमती पूनम रतूडी मैम का स्वागत किया गया।

द्वितीय सत्र में जिलाध्यक्ष भगत सिंह भण्डारी ने कार्यकाल पूर्ण होने पर संघ की ब्लाक कार्यकारिणी खिर्सू को भंग किए जाने की घोषणा की एवं नवीन कार्यकारिणी चुने जाने का आह्वान किया। इस क्रम में पर्यवेक्षकों द्वारा चुनाव प्रक्रिया के अन्तर्गत शिक्षकों द्वारा विभिन्न पदों पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

नई ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन हेतु संपन्न चुनाव प्रक्रिया के उपरांत निर्विरोध सर्वसम्मति से पर्यवेक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत और लक्ष्मण सिंह नेगी ने चयनित ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चन्द्रमोहन बिष्ट, उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र सिंह असवाल , ब्लॉक मंत्री संजय नौडियाल ,कोषाध्यक्ष पद पर नवीन नेगी एवं संयुक्त मंत्री के पद पर श्रीमती पूनम रतूडी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी को संघ के जिला मंत्री मुकेश काला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, जिला अध्यक्ष भगत सिंह भंडारी, जिला मंत्री मुकेश काला, जिला वरि० संयुक्त मंत्री विपिन रांगण ,बिजेन्द्र भट्ट, , पदमेन्द्र लिंगवाल, प्रेमबल्लभ पंत ,देवेन्द्र असवाल, लक्ष्मी जयाड़ा ,चन्द्रमोहन भण्डारी ,जयदयाल चौहान, नवीन नेगी, किरन नैथानी, रेखा रावत, लक्ष्मी जयाड़ा, राजकुमारी चमोली, मंजू बिष्ट, मंजू भट्ट, सीमा नेगी ,विपिन गौतम, भूपेन्द्र रावत ,लक्ष्मण नेगी ,मनोज नौडियाल ,प्रकाश रावत, पूनम रतूड़ी , प्रतिमा थपलियाल, अनिता रौथाण ,शैफाली कुँवर, विजया नौटियाल आदि ने विचार व्यक्त किये। मंच का संचालन शैलेश जोशी द्वारा किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *