मुनिकीरेती और देवप्रयाग में ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम

मुनिकीरेती और देवप्रयाग में ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम

विभागों ने दी कल्याणकारियों योजनाओं की जानकारी


तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती/ देवप्रयाग। ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत मुनिकीरेती और देवप्रयाग में आयोजित बहुउददेशीय शिविर में विभिन्न विभागों ने सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जन शिकायतों का निस्तारण किया गया।

गांवों के बाद अब ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम शहरी क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका मुनिकीरेती व नगर पालिका देवप्रयाग में इसके तहत बहुउददेशीय शिविर आयोजित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में 14 बीघा के रामलीला मैदान में आयोजित शिविर में 21 शिकायतें दर्ज की गई। इसके परिवहन विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई और जल संस्थान से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से शामिल रही।

अधिकांश शिकायतों को निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सौंपा। साथ ही समय पर शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागीय स्टालों पर 441 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें 21 शिकायतें प्राप्त हुई। अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 146 लोगों को लाभान्वित किया गया। होम्योपैथी विभाग के स्टॉल को लेकर लोगों ने खूब रूचि दिखाई।

शिविर में नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, डीएसओ मनोज डोभाल, ईओ अंकिता जोशी, बीईओ दीप्ति यादव, होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डा. बीरेंद्र सिंह, सुरेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

सभासद बृजेश गिरी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, विनोद सकलानी, यूकेडी नेता सुरेंद्र भंडारी, विकास रयाल, वरिष्ठ नागरिक गुरू प्रसाद बिजल्वाण, बलदेव भंडारी, नीतीश कुड़ियाल आदि ने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं को शिविर में रखा और निस्तारण की मांग की। संचालन रामकृष्ण पोखरियाल ने किया।

नगर पालिका परिषद देवप्रयाग में अपर सचिव विनीत कुमार ने मुख्य अतिथि तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवप्रयाग ममता देवी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत द्वारा की गई।

शिविर में विभिन्न विभागीय स्टालों पर 55 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें 50 शिकायतें प्राप्त हुई। अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 32 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी राहुल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवप्रयाग सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं जनता उपस्थित रही।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *