ITI मुनिकीरेती में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जुलाई
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई, मुनिकीरेती में स्वीइंग टैक्नोलॉजी एवं इलेक्ट्रिशियन में प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई तक चलेगी । इच्छुक युवा इसके लिए संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
स्वीइंग टैक्नोलॉजी एक वर्षीय व इलेक्ट्रिशियन दो वर्षीय व्यवसाय में दिनांक 17 जून 2025 से 20 जुलाई 2025 तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग उत्तराखंड ने इस वर्ष से निःशुल्क गणवेश शुल्क डीबीटी के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को प्रदान करना प्रारम्भ कर दिया है।
राजकीय आईटीआई नई टिहरी में डयोल सिस्टम ट्रेनिंग (DST) कार्यक्रम प्रारम्भ हो चुका है प्रशिक्षणकाल के दौरान ही प्रशिक्षार्थी को टाटा मोटर रुद्रपुर में 8000 मासिक मानदेय मिलना प्रारम्भ हो जाएगा। ऑन जॉब ट्रेनिंग ( OJT) के अंतर्गत फैक्ट्री व प्रतिष्ठानांे का भ्रमण प्रशिक्षार्थी करेंगे। सभी व्यवसायों में शैक्षिक योग्यता आठवीं व हाईस्कूल है तथा आयु सीमा न्यूनतम 14 वर्ष है।


