मुनिकीरेती में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ
योग अब वे ऑफ लाइफःधामी
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। गढ़वाल मंडल विकास निगम के बैनर तले मुनिकीरेती के गंगा रिसोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इसमें 30 से अधिक देशों के योग साधक प्रतिभाग कर रहे हैं।
सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, र्प्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्जवलित कर सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि सीएम धामी ने देश/ विदेशी से पहुंचे योग साधकों का स्वागत किया।
सीएम धामी ने कहा कि योग अब पार्ट ऑफ लाइसे आगे बढ़कर वे ऑफ लाइफ बन गया है। उन्होंने कहा कि ये गर्व की बात है कि योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी तीर्थनगरी ऋषिकेश है। यहां से योग के संदेश को दुनिया जहां ने माना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के स्तर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बताया कि योगनीति से लेकर योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वन मंत्री सुबोध उनियाल योग महोत्सव के प्रतिभागियों का स्वागत किया।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने योग महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि महोत्सव में डेढ़ हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसमें 30 देशों के दो सौ से अधिक योग साधक शामिल है।
कहा कि सात दिनों में 250 योग सत्र के अलावा डिवाइन टॉक आयोजित की जायंगे। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे विश्व ने भारत के योग दर्शन का आत्मसात किया उसी प्रकार अब हमें गंगा के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्धता दिखाने होगी।
साध्वी भगवती ने योग और भारत पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि योग ने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया है। योग और भारत खास हैं। जरूरत इस बात कि है कि हम से महसूस करें। इससे पूर्व विभिन्न स्कूलों के योग छात्र/छात्राओं ने योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर महंत रविंद्र गिरी, पदमश्री बसंती बिष्ट, नगर पालिका की अध्यक्षी श्रीमती नीलम बिजल्वाण, भारत भूषण, नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष विनीता बिष्ट, नगर निगम ऋषिकेश की पूर्व मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, बचन पोखरियाल, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाला, जीएमवीएन के जीएम लक्ष्मी राज चौहान, चंद्रवीर पोखरियाल, सभासद स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी आदि मौजूद रहे।
