अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुनिकीरेती ढालवाला की महिलाएं हुई सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुनिकीरेती ढालवाला की महिलाएं हुई सम्मानित

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋशिकेश। होली और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकम में महिलाएं लोक गायिका रेशमा शाह और विनोद बिजल्वाण की शानदार प्रस्तुतियों पर खूब थिरके। इस मौके पर मुनिकीरेती की पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण और समाज सेवी हिमांशु बिजल्वाण ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित जय श्री फार्म में होली और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। आचार्य अजय मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि अन्य अतिथियों के साथ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

लोक गायिका रेशमा शाह ने देव स्तुति प्रस्तुति की। इसके बाद शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यक्रम करने वाली महिलाओं को पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण और समाज सेवी हिमांशु बिजल्वाण ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

कराटे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए आरती कंसवाल और केशव चौहान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने होली, महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए महिलाएं हर मंच पर आगे हैं।

इस मौके पर दुनिया जहां से संबंधित जानकारियों के लिए महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके बाद लोक गायिका रेशमा शाह और लोक गायक विनोद बिजल्वाण आदि की प्रस्तुतियों पर लोग जमकर झूमे। महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। एक के बाद एक प्रस्तुति पर हर कोई थिरकने को मजबूर हुए। संचालन रामकृष्ण पोखरियाल और रोशनी खंडूड़ी ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर गुरू प्रसाद बिजल्वाण, राम सिंह सजवाण, हृदय राम सेमवाल, दिनेश व्यास, सभासद बृजेश गिरी, विनोद खंडूड़ी, विनोद सकलानी, स्वाति पोखरियाल, एडवोकेट रमाबल्लभ भटट, सुरेंद्र भंडारी, विनोद ध्यानी, अनूप जोशी, मनीष डिमरी, उल्लास बहुगुणा, अनिता जोशी, दर्शनी भंडारी, मीना मदवाण, सरला बडोनी, पदमा सेमवाल, अर्चना बिजल्वाण, रेणू बिजल्वाण, मनोरमा बडोला, डा. रचना कुंदनानी, डा. सिमरन कुंदनानी, विमल बडोनी, अंकिता उनियाल, सुजीत कुड़ियाल, प्रेस क्लब के महामंत्री संजय बडोला, भारत भूषण कुकरेती, सुदीप पंचभैया, आशीष लखेड़ा, आशीष कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *