इंद्रेश मैखुरी बनें भाकपा माले के राज्य सचिव

इंद्रेश मैखुरी बनें भाकपा माले के राज्य सचिव
Spread the love

उत्तराखंड राज्य में आम लोगों की आवाज को मिलेगी ताकत

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य की बेहतरी के हर मुददे पर आवाज बुलंद करने वाले इंद्रेश मैखुरी को भाकपा माले ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें उत्तराखंड राज्य इकाई का सचिव बनाया गया है।

युवा/ बेरोजगार हों, सिस्टम से परेशान लोग हों या फिर राज्य के वास्तवित मुददे हों। हर जगह इंद्रेश मैखरी आवाज उठाने वालों की पहली पंक्ति में होते हैं। उनके पास तर्क और तथ्य होते हैं। उनके पास जानकारी होती है।

इंद्रेश मैखुरी राज्य के लोगों का दर्द को अच्छे से समझते और महसूस करते हैं। लोग उनकी योग्यता और जनता के लिए समर्पित गुण को पांच साल में करीब 1800 दिन बगैर किसी लाग लपेट के स्वीकारते हैं। तारीफ करते हैं। पांच साल के आखिरी के 25 दिन भूल जाते हैं।

बहरहाल, जन आंदोलनों के लिए उनके जुझारूपन देखते ही बनता है। उनके तथ्य और तर्कों का कायल सिस्टम मंे सच स्वीकारने वाले भी होते हैं। वो जनहित के मामलों में कभी भी पीछे नहीं हटते। बहरहाल, भाकपा माले ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें उत्तराखंड राज्य इकाई का सचिव बनाया गया है।

इंद्रेश मैखुरी को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी का लाभ उत्तराखंड को मिलना तय है। राज्य के आम लोगों की आवाज को ताकत मिलेगी।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *