उत्तराखंड में ईगास पर्व पर होगा राजकीय अवकाश, मुख्यसेवक पुष्कर सिंह धामी ने किया जनभावनाओं का सम्मान

उत्तराखंड में ईगास पर्व पर होगा राजकीय अवकाश, मुख्यसेवक पुष्कर सिंह धामी ने किया जनभावनाओं का सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों की जन भावना के अनुरूप बड़ा ऐलान किया है।मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में ईगास का अवकाश घोषित कर दिया है। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला मौका है जब राज्य सरकार ने ईगास पर अवकाश की घोषणा करी है। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व इगास पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ। मतलब श्उत्तराखंड समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक लोकपर्व इगास पर अब छुट्टी रहेगी। हमारा उद्देशय है कि हम सभी इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाए और हमारी नई पीढ़ी भी हमारे पारंपरिक त्योहारों से जुड़े,।

सीएम पुष्कर सिंह धामी का गुरुवार को धर्मनगरी और आसपास के क्षेत्रों में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 14 नवंबर को ईगास पर्व पर राजकीय अवकाश करने की घोषणा भी की। राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सांसद अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। बलूनी पिछले कुछ वर्षों से गांवों में जाकर इगास-बूढ़ी दिवाली मनाने की मुहिम चला रहे हैं।

Amit Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *